फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शुभेंद्र राव के सितार के सुरों से श्रोता मंत्रमुग्ध

शुभेंद्र राव के सितार के सुरों से श्रोता मंत्रमुग्ध

Tue, 16 Apr 2019 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
शुभेंद्र राव के सितार के सुरों से श्रोता मंत्रमुग्ध
सितार के धुन पर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्पिक मैके की ओर से जवाहर वैदिक पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में विश्वविख्यात सितारवादक पंडित शुभेन्द्र राव ने मनोहारी प्रस्तुति दी। आकाश में तैरते मेघों तथा सुखद शीतल बयार ने सितार के धुनों के साथ ऐसा जादुई समा बांधा कि श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।

भारतीय संस्कृति के विभिन्न पक्षों से साक्षात कराने वाली संस्था स्पिक मैके की ओर से विश्वविख्यात सितारवादक भारत रत्न पंडित रवि शंकर के शिष्य पंडित शुभेंद्र राव का सितार वादन कार्यक्रम आयोजित कराया गया। जवाहर वैदिक पब्लिक स्कूल का वातावरण यकायक सुखद हो उठा और फिर संगीत की ऐसी बयार बही के श्रोता उसी में डूब गए। पंडित शुभेंद्र राव ने कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात:कालीन राग अहीर भैरव से किया। गहन आलाप तथा जोड़ व झाला के उपरांत उन्होंने मध्य व द्रुत तीन ताल में निबद्ध दो बंदिशें प्रस्तुत की। तबले पर अजराड़ा घराने के युवा कलाकार जुहेब अहमद खान ने बखूबी संगत दी। कार्यक्रम के अंत में पंडित शुभेन्द्र राव ने संवाद करते हुए बच्चों के सवालों के जवाब दिए। कहा कि इतनी शांति से ध्यानमग्न होकर शास्त्रीय संगीत को सुन लेना हमें शास्त्रीय संगीत के भविष्य के प्रति आश्वस्त करता है। उन्होंने कहा कि देश की विरासत को बचाना सभी की जिम्मेदारी है। इसकी जिम्मेदारी अब संगीत घरानों के साथ ही युवाओं पर है। प्रधानाचार्य वचन सिंह वर्मा, एसपी यातायात बीबी चौरसिया, मृदुला मित्तल, गरिमा जैन, आरएम तिवारी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। संचालन विधि, कृतिका, ख़ुशी तथा युगांश ने किया। शरद कुमार, प्रेमपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह,डीएवी कॉलेज की प्राचार्या डॉ शशि शर्मा, डॉ एनएन पन्त, विपिन जैन, लक्ष्मी तिवारी, सागर, गोविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed