फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मतदाता सूची में नाम न होने से मतदान से वंचित हुए लोग

मतदाता सूची में नाम न होने से मतदान से वंचित हुए लोग

Sat, 13 Apr 2019 08:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
मतदाता सूची में नाम न होने से मतदान से वंचित हुए लोग
पुरकाजी। लोकसभा चुनाव में बिजनौर लोकसभा के कस्बा पुरकाजी में 59 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटर लिस्ट में नाम न होने से सैकड़ों मतदाता वोट डालने से वंचित रह गए।
विज्ञापन

पोलिंग बूथ पर मोबाइल फोन ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहा, जिसे लेकर कुछ मतदाताओं और पुलिस फोर्स के बीच नोकझोंक भी हुई। कस्बे में शाम छह बजे तक 59 प्रतिशत मतदान हुआ। गांव भूराहेड़ी में 72 प्रतिशत व धमात में 74 प्रतिशत, शेरपुर में 71 प्रतिशत, कमहेड़ा में 72 प्रतिशत, नूरनगर में 78 प्रतिशत और भोजाहेड़ी में 80 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदाता सूची में अंशुल कर्णवाल, सुशील कर्णवाल, राकेश ,कामिनी, ललित गुप्ता आदि मतदाताओं ने कस्बे में पहुंचे पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल से शिकायत की। विधायक ने एसडीएम सदर कुमार भूपेंद्र से बात की। उन्होंने कहा कि बीएलओ ने जानबूझकर वोट कटवाए हैं। उधर, पुरकाजी में चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा दिये गए लाल कार्डों का असर देखने को नहीं मिला, जिसके चलते लाल कार्ड मिलने के बावजूद ऐसे लोग बूथों के आसपास घूमते नजर आए। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed