{"_id":"5c1e8537bdec2256bc429152","slug":"51545504055-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सं जलि के हत्यारों की गिरफ्तारी को निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सं जलि के हत्यारों की गिरफ्तारी को निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजलि के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए निकाला कैंडल मार्च
मुजफ्फरनगर। आगरा में छात्रा संजलि के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीम आर्मी-2 ने कैंडल मार्च निकाला। जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर संसद का घेेराव करने की चेतावनी दी गई।
शनिवार को भीम आर्मी-2 के कार्यकर्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय मीठारिया के नेतृत्व में सरवट में एकत्रित हुए। यहां से कैंडल मार्च निकालते हुए शिव चौक से होकर कोर्ट रोड स्थित डा. भीमराव आंबेडकर चौक तक पहुंचे। इस दौरान वक्ताओं ने आगरा में छात्रा संजलि के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही उसके परिजनों को छात्रा के परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी तथा एक करोड़ रुपये देने की मांग भी उठाई। चेतावनी दी गई कि यदि 24 दिसंबर तक मांग पूरी नहीं हुई तो संसद का घेराव किया जाएगा। कैंडल मार्च में भूपेंद्र प्रधान, सुदेश गौतम, दिनेश गौतम, अमित शिवाजी गौतम, किशोरी लाल, प्रह्लाद, सूरज सिंह, राजकुमार, संमर सिंह, अमित कुमार, शिवानी आदि शामिल रहे।
बॉडी बिल्डर ने विदेश में गाड़ा झंडा
मुजफ्फरनगर। 66 वर्ष के बॉडी बिल्डर राजेंद्र सक्सेना ने बैंकाक में हुई वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया। 11 से 16 दिसंबर तक हुई इस प्रतियोगिता में 54 देशों के बॉडी बिल्डर्स ने प्रतिभाग किया था। इस कैटेगिरी में वह अकेले 66 वर्ष आयु के प्रतिभागी थे। मुजफ्फरनगर बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के सचिव फिरोज खान ने बताया कि राजेंद्र सक्सेना पांच बार मिस्टर इंडिया, पांच बार मिस्टर एशिया और तीन बार मिस्टर वर्ल्ड प्रतियोगिता में अनेक देशों में जाकर भारत और मुजफ्फरेनगर का नाम ऊंचा कर चुके हैं।
विज्ञापन
फैंसी ड्रेस में छात्र-छात्राओं ने बिखेरी छटा
मुजफ्फरनगर। पोलन किड्स गार्डन स्कूल में क्रिसमस पर्व में छात्र-छात्राओं ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर छटा बिखेरी। उन्होंने सेंटा क्लाज, मैरी, छोटा भीम, क्रिसमस ट्री, फ्लावर, पुलिस, सेना का जवान बनकर उनके बारे में जानकारी दी। अध्यापिका गरिमा शर्मा एवं प्रीति सैनी के निर्देशन में क्रिसमस ट्री सजाया गया। प्रधानाचार्य ज्योति अग्निहोत्री तथा प्रबंधक नीलकमल अग्निहोत्री ने छात्र-छात्राओं को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।