{"_id":"5c1e837fbdec22572b7e962f","slug":"51545503615-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में आग लगी, चालीस हजार का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में आग लगी, चालीस हजार का सामान जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान में आग लगने से कीमती सामान जला
खतौली। मकान में बिजली के शॉर्टसर्किट से भयंकर आग लग गई। आग लगने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। आग में मकान में खड़ी बाइक व हजारों रुपयों की नगदी समेत करीब 40 हजार रुपये का सामान जल गया। बमुश्किल लोगों ने आग को बुझाया।
मोहल्ला जैननगर में शुक्रवार की रात 8 बजे के करीब इंतजार के मकान में अचानक बिजली के शॉर्टसर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते मकान में रखा सामान जलने लगा। मकान के अंदर से धुआं उठता देखकर मोहल्ले के लोगों में अफरातफरी मच गई। मकान के अंदर से परिवार के सभी लोग जान बचाकर बाहर आ गए थे। मोहल्ले के लोगों ने बमुश्किल पानी डालकर आग को बुझाया। आग में मकान में खड़ी बाइक, संदूक में रखी 25 हजार रुपये की नगदी सहित करीब 40 हजार रुपये का कीमती सामान जल गया। मोहल्ले के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।