{"_id":"5bf064f4bdec2269351dd3fa","slug":"51542481140-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश सेवा के संकल्प के साथ गाइड शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश सेवा के संकल्प के साथ गाइड शिविर का समापन
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशसेवा के संकल्प के साथ गाइड शिविर का समापन
मंसूरपुर। एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कालेज में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जिला संस्था मुजफ्फरनगर के बैनरतले तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का समापन समारोह धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कारी जाकिर हुसैन, विद्यालय प्रबंधक संदीप कुमार व प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित करके किया गया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को जीवन में उन्नति के लिए परिश्रम करने से होने वाले लाभ व आलस्य से होने वाली हानियां बताई। प्रबंधक संदीप कुमार ने कहा कि विद्यार्थी जीवन ही मनुष्य के जीवन निर्माण की पहली सीढ़ी है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कारी जाकिर हुसैन ने स्काउट गाइड द्वारा बनाए गए तंबुओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों को अच्छे संस्कारों से युक्त करें। सभी बच्चे सफलता प्राप्त करने के लिए अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करें व साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। जिला स्काउट प्रशिक्षक अमित कुमार, हरिओम एवं जिला गाइड प्रशिक्षिका सुरभि व पायल गर्ग के द्वारा बच्चों को पेट्रोलिंग सिस्टम, दिशाओं का ज्ञान, तंबू बनाना, प्राथमिक चिकित्सा, स्ट्र्ेचर बनाना, आग से बचने के उपाय आदि का प्रशिक्षण दिया। सभी बच्चों ने शिविर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर को सफल बनाने में अनुज, संजीव, अनिल शास्त्री, कपिल आदि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन राजीव ने किया।