{"_id":"5bf062d3bdec22698e6ec3a6","slug":"51542480595-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कार आपस में भिड़ी, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कार आपस में भिड़ी, चार लोग घायल
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल
खतौली। हाईवे पर दो वाहन आपस में भिड़ गए, जिसमें सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। देवबंद निवासी दिलशाद पुत्र इरशाद, गुलजार पुत्र शमीम, राशिद और मेहराज कार के द्वारा शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अपनी रिश्तेदारी से मिलकर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार देवबंद निवासी चारों लोग घायल हो गए। घायलों को दूसरे वाहन सवारों ने एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इस हादसे की पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
गैंगस्टर व वारंटी पकड़े
खतौली। पुलिस ने गैंगेस्टर में निरुद्ध आरोपी मोहल्ला सराफान निवासी हसीन पुत्र यासीन को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इसी मोहल्ले के रहने वाले गैंगस्टर का आरोपी यासीन पुत्र शरीफ को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। इनके अलावा पुलिस ने वारंटी मोहल्ला सराफान निवासी इरशाद पुत्र उमरदराज व गांव चांदसमंद निवासी कंवरपाल पुत्र नत्थू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।