{"_id":"5be9d049bdec2269663368d2","slug":"51542049865-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालापार, किदवईनगर में विजिलेंस के छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खालापार, किदवईनगर में विजिलेंस के छापे
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खालापार, किदवईनगर में विजिलेंस के छापे
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर और मुजफ्फरनगर की विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने शहर के खालापार और किदवईनगर में छापेमारी की। 285 घरों में चेकिंग के दौरान 56 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इन सभी के खिलाफ एफआईआर करा दी गई है। विभाग ने 105 बकायादारों के कनेक्शन भी काट दिए हैं।
बिजली चोरी के खिलाफ सोमवार को बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। खालापार और किदवईनगर में सहारनपुर से आई विजिलेंस टीम के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 56 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इसमें 46 घर ऐसे मिले, जिनमें मीटर से पहले कट कर बिजली चोरी की जा रही थी। दस लोग ऐसे मिले, जिनमें पहले से कनेक्शन कटा था और उन्होंने खुद जोड़ रखा था। बिजली चोरी के सभी मामलों में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय ने बताया कि 16 लाख के बकायादार 105 लोगों के कनेक्शन काटे गए हैं। सोमवार को विभाग ने 14 लाख 50 हजार के बकाए की वसूली भी की। छापामारी के अभियान में विजिलेंस टीम के साथ एक्सइएन पंकज कुमार, एसडीओ नरेंद्र कुमार, प्रणव चौधरी शामिल रहे।