फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कस्बे में निकली जैन रथयात्रा में झूमें श्रद्धालु

कस्बे में निकली जैन रथयात्रा में झूमें श्रद्धालु

Sun, 07 Oct 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में निकली जैन रथयात्रा में झूमें श्रद्धालु
जैन रथयात्रा में बही भक्ति की धारा
विज्ञापन

चरथावल। नगर में आकर्षक झांकियों के साथ श्रीजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। युवा श्रद्धालुओं ने श्रीजी के भव्य के रथ को नंगे पांव खींचा। रथयात्रा महोत्सव में शामिल मनमोहक झांकियां सराही गई। धार्मिक भजनों पर श्रद्धालु महिलाओं ने नृत्य किया।
रविवार को सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में मंदिर परिसर में रथयात्रा महोत्सव मुख्य अतिथि विधायक विजय कश्यप ने भगवान महावीर के जीवन प्रसंग एवं अहिंसा परमो धर्म के सिद्धांत को श्रेष्ठ बताते हुए हुए जीवन में अंगीकृत करने की अपील की। राजेश जैन और वैभव जैन शामली ने दीप प्रज्वलित किया। अरुण जैन और अभय ने ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। हंस कुमार ने जैन मंच का उद्घाटन किया। बैंडबाजों पर आकर्षक झांकियों भगवान पार्श्वनाथ और महावीर की झांकियां रथयात्रा बाजार खुर्द से होकर बस स्टैंड, देवी मंदिर, बाजार कलां, शिव चौक होते हुए पुन: जैन मंदिर पर संपन्न हुई। युवाओं ने नंगे पांव भगवान के पालकी रथ को कंधों पर उठा कर नगर परिक्रमा कराई। भजन मंडली पर महिलाओं ने जमकर डांस किया। शाम को मंदिर में भगवान की पावन प्रतिमाओं का मंगल अभिषेक और श्रीजी की आरती के साथ हुआ। आदेश जैन, संतोष जैन, प्रियांश जैन, अरुण जैन, अभय जैन, सुरेंद्र जैन, मनीष जैन, मोहित जैन,, अभिषेक जैन का सहयोग रहा। मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं ने रथयात्रा का अभिनंदन किया गया। कस्बा प्रभारी सर्वेश शर्मा भारी पुलिस बल के साथ शोभायात्रा में मौजूद रहे।
विज्ञापन

विभिन्न बोलियों में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
चरथावल। श्रद्धालुओं ने मंदिर में चमत्कारिक प्रतिमाओं के दर्शन किए। शोभायात्रा में विभिन्न सवारियों की बोलियां श्रीजी की राकेश कुमार, अतुल कुमार, दाएं इंद्र की नितिन जैन, बाएं इंद्र की अनमोल, सारथी की मनीष जैन और जिन्नवाणी माता की सुमन जैन ने लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed