{"_id":"5ba68f33867a557ea77ace25","slug":"51537642291-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभ्य नागरिक बन राष्ट्रनिर्माता बने: शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभ्य नागरिक बन राष्ट्रनिर्माता बने: शर्मा
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्यप्रकाश मिस्टर और नेहा गर्ग मिस फ्रेशर
मुजफ्फरनगर। एसडी कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी में फ्रेशर पार्टी फ्यूजन-2018 का आयोजन किया गया। आयुर्वेद चिकित्सा बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ सुभाचंद शर्मा, कॉलेज के अधिशासी निदेशक डॉ एसएन चौहान और राकेश कौशिक ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। सरस्वती वंदना एवं गणेश वंदना की प्रस्तुति अंशिका, मोहित, अभिषेक, अश्वनी ने दी। छात्र-छात्राओं ने ग्रुप डांस, सोलो डांस, नाट्य प्रस्तुति एवं राष्ट्रभक्ति के गीत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। संस्थान में प्रथम वर्ष में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागतार्थ आयोजित कार्यक्रम फ्यूजन-2018 में मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा समाज राष्ट्र का भविष्य है तथा इंजीनियर्स राष्ट्र के निर्माता। वर्तमान प्रतिस्पर्धा के युग में बहुमुखी प्रतिभा का होना आवश्यक है। शैक्षिक वातावरण और अनुशासन किसी भी संस्था की पहचान होता है। यहां अच्छे अनुशासन से शिक्षा का माहौल बना है। उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण से लाभान्वित होकर समाज और राष्ट्र की सेवा में योगदान दें। डॉ एसएन चौहान ने कहा कि हमें श्रेष्ठ विचारों एवं सम्यक ज्ञान के सभी माध्यमों से अर्जन करना चाहिए, तभी हम एक आदर्श विद्यार्थी, सभ्य नागरिक एवं राष्ट्रनिर्माता बन सकते हैं। एकेडमिक एवं अन्य आधारों पर मिस्टर फ्रेशर सूर्यप्रकाश पांडे एवं मिस फ्रेशर नेहा गर्ग बनी, जबकि डिप्लोमा पाठ्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर मयंक मलिक एवं मिस फ्रेशर इशिका सिंह चुने गए। प्राचार्य डॉ एके गौतम ने आभार जताया। प्रगति शर्मा, डॉ पारेश कुमार, डॉ आरटीएस पुंडीर, डॉ विवेक गुप्ता, डॉ विकास कुमार, आशीष बागला, पुनित गोयल, खुशीराम, नीलांशु गुप्ता, मृदुल शर्मा, दीपशिखा, राजेंद्र कुमार, संगीता अग्रवाल, मनोज कुमार, सृष्टि, अभय, यशिका, अतीक, श्रेया, धीरज कुमार, ब्रजमोहन, आकाश कुमार आदि का सहयोग रहा।