फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कबड्डी प्रतियोगिता में तीन टीम फाइनल में पहुंची

कबड्डी प्रतियोगिता में तीन टीम फाइनल में पहुंची

Sun, 23 Sep 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में तीन टीम फाइनल में पहुंची
कबड्डी प्रतियोगिता में तीन टीमें फाइनल में पहुंची
विज्ञापन

जानसठ। गांव जंधेड़ी में वीवो प्रो कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के पहले दिन गांव नंगला मुबारिक, निठारी व नंगला मुबारिक द्वितीय ने बाजी मारी। तीनों टीम फाइनल में पहुंच गई है। फाइनल मैच रविवार को होगा।

शनिवार को गांव जंधेड़ी में वीवो प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व प्रधान नाहर सिंह ने किया। नाहर सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर प्रतियोगिताएं होने से खेल के प्रति ग्रामीण स्तर के युवाओं का रुझान बढ़ता है। युवा नशाखोरी व गलत संगत में पड़कर अपने भविष्य को खराब करने पर लगे हुए हैं। ऐसे में उन्हें इन आदतों से छुटकारा दिलाने के लिए ग्रामीण स्तर पर उन्हें खेलों के प्रति जागरूक किया जा सकता है। प्रतियोगिता आयोजन मंडल के कार्यकर्ता राजकुमार सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता दो दिन तक चलेगी। इसमें प्रथम विजेता टीम को शील्ड व 21 हजार रुपये नगद तथा द्वितीय विजेता टीम को 11 हजार रुपए व शील्ड दी जाएगी । प्रतियोगिता में पहले दिन 6 टीमों ने भाग लिया। जिनमें गांव चलसीना व नंगला मुबारिक के बीच मैंच हुआ, जिसमें नंगला मुबारिक टीम विजय रही। दूसरा मैच निठारी व गांव भलवा के बीच हुआ, जिसमें निठारी टीम विजयी रही। तीसरा मैच दूधेली व नंगला मुबारिक द्वितीय टीम के बीच हुआ। नंगला मुबारिक टीम विजय घोषित हुई। तीनों विजेता टीमों को फाइनल मैच के लिए चुना गया। फाइनल मैच रविवार को होगा। आयोजन में विनय सैनी, निखिल कुमार, ओमपाल, प्रभात सैनी, राजन, आशिफ ,दीपक, तनवीर, राहुल, अंकुर, प्रशांत, विकास, दिनेश कुमार, विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed