{"_id":"5b71da6f42c792452227c527","slug":"51534188143-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी एक हजार बसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी एक हजार बसे
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी एक हजार बसें
मुजफ्फरनगर।
प्रदेश के परिवहन मंत्रीेे स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि रोडवेज की यात्रा को सुरक्षित, सुलभ और सुगम बनाया जा रहा है। रोडवेज के बेड़े में एक हजार नई बसें शामिल की जा रही हैं। इनमें एसी, वोल्वो, इलेक्ट्रॉनिक और सामान्य बस शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि परिवहन सुविधाओं को भ्रष्टाचार मुक्त किया जा रहा है। वाहन रजिस्ट्रेशन से लेकर समस्त सुविधाएं ऑनलाइन की जा रही हैं। आवास विकास कालोनी में भाजयुमो नेता नितिन मलिक के आवास पर बातचीत में परिवहन मंत्री ने कहा कि यूपी में अब रोडवेज बसों की कमी नहीं रहेगी। सभी मुख्य मार्गों पर रोडवेज बसें उपलब्ध रहेंगी। यात्रा का सुगम, सुलभ और सुरक्षित बनाने के लिए यूपी के बेड़े में एक हजार नई रोडवेज बसें शामिल की जा रही है। इनमें एसी, वोल्वो, इलेक्ट्रॉनिक और सामान्य बसे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यूपी देश का पहला ऐसा राज्य हो गया है, जहां परिवहन कार्यालय की समस्त सुविधाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। एआरटीओ ऑफिस में अब रजिस्ट्रेशन, परमिट, एनओसी आदि की समस्त कार्रवाई ऑनलाइन प्रारंभ हो गई है। विभाग को तेजी के साथ भ्रष्टाचार मुक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना परमिट के कोई भी गाड़ी यात्रियों का आवागमन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मेरठ से शामली-करनाल मार्ग पर भी बसें चलाई जाएंगी। इस अवसर पर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विधायक नंदलाल गुर्जर, नितिश मलिक, रोहताश पाल, अरविंद संगल, शरद शर्मा आदि मौजूद रहे।