{"_id":"5b6207b64f1c1bde6d8b5b0f","slug":"51533151158-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षाविद व पूर्व प्रधानाचार्य का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षाविद व पूर्व प्रधानाचार्य का निधन
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानाचार्य का निधन
मीरापुर। जानेमाने शिक्षाविद व दो शिक्षण संस्थाओं के पूर्व प्रधानाचार्य राजकुमार गुप्ता का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य राजकुमार गुप्ता 95 वर्ष के थे, जो काफी समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे अपने आवास पर ही उनका निधन हो गया। सनातन धर्म इंटर कालेज से ही बतौर शिक्षक अपना सफर शुरू करने वाले राजकुमार गुप्ता इसी कालेज के प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद उन्होंने श्रीराम पब्लिक स्कूूल के प्रधानाचार्य का पद बखूबी संभाला। उन्होंने राजवंश सभा मीरापुर के अध्यक्ष रहते हुए सामाजिक कार्य करते हुए संगठन को भी मजबूत किया। राजकुमार गुप्ता के निधन से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जलभराव से संक्रामक रोक फैलने की आशंका
मीरापुर। करीब एक सप्ताह पूर्व हुई लगातार बारिश से मौहल्ला मुश्तर्क के ईदगाह रोड पर हुआ जलभराव आज तक भी खत्म नहीं हुआ है। अब तक जलभराव रहने से जहां एक ओर आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं क्षेत्र में संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी बनी हुई है। गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से ईदगाह रोड के रिहाइशी इलाके में पानी घुस गया था। तीन दिन बाद घरों से तो पानी कम हो गया, लेकिन मुख्य सड़क पर अभी भी दो फुट तक जलभराव है। इसके चलते यहां रहने वाले लोगों को नारकीय जीवन जीने के लिये मजबूर होना पड़ रहा है। हालात इस कदर बिगड़े हैं कि बुधवार सुबह नवजात बच्ची के इंतकाल के बाद उसके शव को लेकर लोगों को जलभराव से ही गुजरना पड़ा। क्षेत्रीय लोगों ने डीएम को पत्र लिखकर जल निकासी की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है।