{"_id":"5b5382464f1c1b6e118b4f30","slug":"51532199494-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाउन हाल में सफाई कर्मचारियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाउन हाल में सफाई कर्मचारियों का धरना
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउन हाल में सफाई कर्मचारियों का धरना
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद के अधीन सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को सफाई कार्य से विरत होकर टाउनहाल में धरना देकर अनशन शुरू कर दिया। सफाई कर्मचारी संघ ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश उंटवाल वाल्मीकि ने बताया कि संघ ने सफाई कर्मचारियों के हितों को लेकर तीन जुलाई को पालिका प्रशासन को 13 सूत्री ज्ञापन दिया था। मांगों को पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। गत दिवस ईओ से संघ नेताओं के साथ वार्ता हुई, जो विफल रही। मांग पूरी न होने पर सफाई कर्मचारियों में रोष है, जिसके चलते शनिवार को कर्मचारियों ने टाउन में धरना दिया। साथ ही अनशन भी प्रारंभ कर दिया। उन्होंने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि यदि पालिका प्रशासन ने मांग पूरी नहीं की तो संघ आंदोलन को तेज करेगा। टाउनहाल में धरने पर राजेश उंटवाल, महामंत्री राजू वैद वाल्मीकि, मदनलाल, श्यामलाल, राजकुमार, कल्लू पारचा, सरोज सुधा, देवीदास पहलवान, मुन्ना प्रधान, महेंद्र पारचा, अमित सुधा, सूरज सुधा, काला टांक, रमेश वैद, सोनू बेनीवाल, अरूण कुमार आदि शामिल रहे।