{"_id":"5b53815b4f1c1b3e748b65c2","slug":"51532199259-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की करंट से मौत
स्योहारा। पोल पर चढ़कर खराब पड़ी विद्युत लाइन को ठीक कर रहे एक व्यक्ति की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिन से गांव में बिजली नहीं आ रही थी। शिकायत के बाद भी विद्युत निगम का कोई कर्मचारी लाइन को ठीक करने नहीं पहुंचा। इसके चलते ग्रामीण खुद ही विद्युत लाइन को ठीक कर रहा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसे सुपुर्दे खाक कर दिया।
गांव फैजुल्लापुर निवासी शाहवेज के घर पर दो दिन से बिजली नहीं आ रही थी। गांव में चर्चा है कि बिजली न आने की सूचना शाहवेज ने कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों को दी। उसके बाद भी कोई कर्मचारी बिजली की खराब पड़ी लाइन को ठीक करने के लिए नहीं पहुंचा। शुक्रवार शाम शाहवेज खुद ही बिजली ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ गया। इसी बीच अचानक बिजली आ गई। करंट का तेज झटका लगने के कारण वह पोल से नीचे गिर गया। परिजन शाहवेज को निजी चिकित्सक के यहां ले गए, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए मुरादाबाद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसे सुपुर्दे खाक कर दिया। विद्युत निगम के अवर अभियंता महबूब अली ने बताया कि इस प्रकार की किसी घटना की जानकारी नहीं है। यदि कोई व्यक्ति अनाधिकृत ढंग से बिजली के पोल पर चढ़ा है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने भी घटना की जानकारी से इंकार किया है।