{"_id":"5b352f094f1c1b614d8b8b6f","slug":"51530212105-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान पर हमला किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान पर हमला किया
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो हमलावरों को जेल भेजा
छपार। उधार के रुपये मांगने पर पूर्व प्रधान को कुछ युवकों लाठी डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
कुतुबपुर निवासी पूर्व प्रधान राजपाल सिंह ने पड़ोसी मदन को दो माह पूर्व 20 हजार रुपये उधार दिए थे। समय आने पर उसने रुपये मांगे तो मदन उसके दो पुत्र काला , कपिल , भाई आशिक ने उसके घर पर लाठी डंडे और बलकटी से हमला उसे घायल कर दिया। पुलिस ने पूर्व प्रधान का जिला चिकित्सालय में उपचार कराया। पूर्व प्रधान की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर मदन और कपिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दो अभी फरार चल रहे है।
हादसे में युवक घायल
छपार। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। कासमपुर पठेडी निवासी विकास पुत्र नफेसिंह बरला से बसेड़ा रोड होकर गांव जा रहा था। तेजलहेड़ा चौराहे से पहले सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी ओर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। पीडित की ओर से अभी थाने में तहरीर नहीं आई है।
चार का किया चालान
भोपा। हत्या के मामले में गवाही को लेकर चले आ रहे विवाद में पुलिस ने चार लोगों का शांति भंग में चालान किया है। इंस्पेक्टर बीपी सिंह यादव ने बताया कि कादीपुर में हत्या के मामले में गवाही को लेकर पाल समाज के दो परिवारों में विवाद चला आ रहा है।जिसमें शिव कुमार, अंकुर, दूसरे पक्ष से शनि व रामपाल का शांति भंग में चालान किया गया है।