{"_id":"5b352c2a4f1c1bf36e8ba733","slug":"51530211370-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिला-कुरैशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिला-कुरैशी
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की योजनाओं का लाभ पात्रों को नहीं मिला : कुरैशी
शाहपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिक कुरैशी ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने भाजपा पर धर्म के आधार पर राजनीति करने का आरोप लगाया।
गांव बसधाड़ा में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे पोल खोल अभियान के तहत बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष तारिक कुरैशी ने कहा कि भाजपा देश में सांप्रदायिकता का माहौल बना कर 2019 का लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे भाजपा के किसी भी कुचक्र से बचकर क्षेत्र में अमन और भाईचारा बनाए रखें। बैठक में ब्लॉक प्रभारी उमादत्त शर्मा, शुलभ एडवोकेट, पूर्व प्रधान दिलशाद त्यागी आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता मंजूर हसन तथा संचालन डॉक्टर जावेद उस्मानी ने किया। डॉक्टर शुभान त्यागी, सालिम त्यागी, इकराम अली, जहीर हसन, आबिद हसन, कलीराम, शादिम त्यागी आदि उपस्थित रहे।