{"_id":"5b0da0e04f1c1bf26e8b52f2","slug":"51527619808-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एवं बाल अधिकार मंच बैठक का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला एवं बाल अधिकार मंच बैठक का आयोजन
Updated Wed, 30 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया
मोरना। महिला समाख्या के बैनर तले विकास खंड मोरना में महिला एवं बाल अधिकार मंच की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर 15 गांव की 65 महिलाओं ने एकत्र होकर जानकारी प्राप्त की।
विकास खंड कार्यालय मोरना में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए ममता चौधरी ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। शमशाद ने कहा कि महिलाओं को एकजुट होकर हिंसा व अत्याचार के खिलाफ खड़े होना है। महिलाओं को अवगत कराया गया कि महिला एवं बाल अधिकार मंच का गठन का उद्देश्य ऐसे अनुकूल सम्मानित व सुरक्षित वातावरण का निर्माण जहां महिलाओं व बच्चों को हिंसा से मुक्ति मिल सके। इस मौके पर महिलाओं की समस्याओं को सुना गया। महिलाओं ने अपने संघ को मजबूत करने तथा महिलाओं से जुड़े मुद्दों में हस्तक्षेप करना भी सुनिश्चित किया। बैठक में पूनम, चिंता, भूरो, शकुंतला, रीना, सुनीता, सविता, आरती, काजल, भानु, फूलमती, मैनपाली, ब्रजबाला, मोती, सुदेश, सुमन, रामरति, जुबैदा, गुफराना, सरताज आदि महिलाएं शामिल रहीं।