{"_id":"5ae8a8ce4f1c1b390a8b77fa","slug":"51525197006-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुनकरों ने बिल जमा कराने को एसडीओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुनकरों ने बिल जमा कराने को एसडीओ को घेरा
Updated Tue, 01 May 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुनकरों ने एसडीओ का घेराव किया
खतौली। तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में बुनकरों ने अपने विद्युत बिल किताबों से जमा कराने की मांग को लेकर एसडीओ मनोज कुमार का घेराव किया।
गांव शेखपुरा, भूड़ व नगर निवासी बुनकर मंगलवार को एकत्र होकर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। इन बुनकरों ने एसडीओ मनोज कुमार का घेराव किया। बुनकरों का कहना था कि उनके विद्युत बिल टैरिफ किताबों के मुताबिक जमा किए जाते रहे हैं। हालांकि विद्युत निगम उनके विद्युत बिलों को टैरिफ किताबों से जमा न करके मीटर रीडिंग से जमा करना चाहता है। बुनकरों का कहना था कि उनका बिजली का बिल टैरिफ किताबों से ही पूर्व भी तरह जमा किए जाएं। एसडीओ ने इस संबंध में विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों से बातचीत कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों में गफ्फार, मनव्वर, नदीम, नवाब, तालिब, फारूख, इमरान, मोहम्मद सईद, अनीस, जमालुददीन, फरमान, कय्यूम, लियाकत, असलम, अब्बास, नईम, अमीर हसन, मुन्ना आदि शामिल रहे।