फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डेजी सदन ने मारी बाजी

डेजी सदन ने मारी बाजी

Wed, 24 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
डेजी सदन ने मारी बाजी
डेजी सदन ने मारी बाजी
विज्ञापन

चरथावल। कस्बे एवं देहात में आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेता सुभाषचंद बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। आईजी पब्लिक स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों की बौद्धिक क्षमता के लिए देश और प्रदेश की ताजा जानकारी ली गई।

छात्र-छात्राओं ने बोस की वीरता और बलिदान का उल्लेख भाषण और कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया। डेजी सदन प्रथम, डेफोडिल द्वितीय, ट्यूलिप तृतीय और होली हॉक का चौथा स्थान मिला। प्रधानाचार्या रचना सिंह ने कहा कि हमें देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, आतंकवाद और बेरोजगारी मिटाने के लिए आजाद हिंद फौज स्थापना करनी होगी। उन्होंने नेताजी के आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी। प्रबंधक कमेटी के आसिफ अली, शहजाद अली और रूबी आसिफ मौजूद रहे। उधर, नालंदा पब्लिक स्कूल, जय हिंद इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज और नेशनल जूनियर हाईस्कूल लुहारी खुर्द में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर नेताजी को याद किया। उधर, कस्बे में भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भारत को आजाद कराने में उनके सहयोग में क्रांतिकारी कदम की सराहना की गई। मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, जिला विस्तारक सुमित कुमार, मनीष गर्ग, अजय वर्मा, जय कुमार सिकंदरपुर, मिथुन त्यागी, अजय वर्मा, अनुज त्यागी, प्रशांत त्यागी, सुरेंद्र कश्यप, सचिन धीमान, सिम्पल त्यागी, सचिन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed