{"_id":"5a108ac34f1c1bec538be048","slug":"51511033539-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को बताया राम, योगी को लक्ष्मण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी को बताया राम, योगी को लक्ष्मण
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी को बताया राम, योगी को लक्ष्मण
मुजफ्फरनगर। भाजपा के व्यापारी नेता विनीत शारदा ने अपने भाषण में मोदी को राम और योगी को लक्ष्मण बता दिया। नगर विधायक कपिलदेव ने निवर्तमान चेयरमैन को काले शीशों की गाड़ी का नेता बताया। पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा ने तो पूर्व चेयरमैन से 700 करोड़ का हिसाब मांग डाला।
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सीएम योगी आदित्यनाथ के आने से पहले कुछ नेताओं ने भी अपने विचार रखे। भाजपा के व्यापारी नेता विनीत शारदा अग्रवाल ने अपने भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी को राम और सीएम योगी आदित्यनाथ को लक्ष्मण बता डाला। उनके भाषण में इतना हास्य पुट रहा कि लोगों ने कई बार तालियां बजाईं। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने अपना भाषण निवर्तमान चेयरमैन पंकज अग्रवाल पर केंद्रित रखा। उन्होंने पंकज अग्रवाल को काले शीशों वाली गाड़ी का नेता बताया। पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा ने तो अपने भाषण में पंकज अग्रवाल से 700 करोड़ का हिसाब मांग डाला।
हरीश, अविनाश शामिल
मुजफ्फरनगर। रालोद नेता हरीश त्यागी और अविनाश त्यागी ने सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली के दौरान भाजपा ज्वाइन की। इनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए।
विज्ञापन
भाजपा संगठन योगी से मिला
मुजफ्फरनगर। भाजपा संगठन के जिले के सभी पदाधिकारी सीएम से मिले। इसी के साथ सीएम से मिलने वालों में जिले के सभी 18 मंडलों के अध्यक्ष रहे। सभी पदाधिकारियों को पहले ही पंडाल के पीछे बुला लिया गया था।