{"_id":"5a0f30094f1c1b0d698bc6b9","slug":"51510944777-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान गन्ने का कम इंडेंट जारी करने पर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान गन्ने का कम इंडेंट जारी करने पर भड़के
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)।
टेलीफोन एक्सचेंज के सामने किसानों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने मिल द्वारा गन्ने का कम इंडेंट भेजने के विरोध में खतौली शुगर मिल में जाने वाले गन्ने के वाहनों को रोककर बुढ़ाना रोड पर जाम लगा दिया।
शुक्रवार को किसानों ने भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष कपिल सोम का कहना था कि उनके तौल केंद्र पर इंडेंट काफी कम मात्रा में आ रहा है। सभी किसानों को अपने खेत खाली करके गेहूं की बुवाई करनी है। इस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुगर मिल के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन मिल प्रबंधन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे किसानों में रोष है। जिसको लेकर किसानों का सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने जाम लगा दिया।
उधर, किसान तौल केंद्र पर प्रतिदिन दो हजार कुंतल गन्ने का इंडेंट जारी करने की मांग कर रहे थे। किसानों ने मिल प्रबंधन पर ओवरलोडिंग की समस्या का भी कोई हल न करने का आरोप लगाया। शाम तक दर्जनों किसान मौके पर जमा थे, मगर मिल का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। जाम लगाने वालों में भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष कपिल सोम, ब्लॉक सचिव संदीप सोम, सतेंद्र सोम, डा. प्रवेंद्र ढाका, अनंगपाल भगत, जितेंद्र सोम, नरेश भगत, किरणपाल सिंह, कृष्ण कुमार, सोमपाल सिंह, ओमकार सिंह, मुनेश, बीरसिंह, योगेंद्र सिंह, शाहिद अंसारी डा. सतेंद्र चौहान आदि भाकियू कार्यकर्ता और किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
मिल अधिकारियों को आश्वासन पर जाम खोला
जाम की सूचना पर शुगर मिल प्रबंधन की ओर से गन्ना प्रबंधक जोनल हेड बीपी सिंह एवं सुपरवाइजर कपिल कुमार किसानों के बीच पहुंचे। मनाने के प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांग पर अडिग रहे। बाद में मिल अधिकारियों ने किसानों को उनकी मांग को पूरी करने का आश्वासन दिया। तीन घंटे बाद किसानों ने जाम खोला।