{"_id":"5a0de1444f1c1ba7678bbf8a","slug":"51510859076-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बाइक सवार घायल
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। ग्राम फलौदा निवासी आदेश कुमार और उसका साथी ग्राम झबरपुर निवासी संदीप कुमार बृहस्पतिवार को अपनी बाइक से ग्राम बरला में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। ग्राम फलौदा के निकट पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर बस को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।
ट्रक चालक और कबाड़ी में मारपीट
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। मुजफ्फरनगर और मेरठ की फैक्ट्रियों से उत्तराखंड के देहरादून आदि में कई ट्रक रात्रि में लोहे का सरिया लेकर जाते हैं। इनमें से कुछ सरिया ट्रक चालक चोरी से पुरकाजी बाईपास पर कबाड़ियों को कम रेट में बेच देते हैं। बुधवार की रात सरिया लेने को लेकर एक कबाड़ी और ट्रक चालक में मारपीट हो गई। इसमें ट्रक चालक घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराकर बिना कार्रवाई के चालक को रवाना कर दिया।