{"_id":"5a0205994f1c1b6f548bbb2c","slug":"51510081945-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार बच्चों, 4293 गर्भवती को लगेंगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार बच्चों, 4293 गर्भवती को लगेंगे टीके
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 हजार बच्चों, 4293 गर्भवती को लगेंगे टीके
मुजफ्फरनगर।
मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण मंगलवार से शुरू हो गया है। द्वितीय चरण में नौ ब्लॉकों में 20 हजार से अधिक बच्चों और 4 हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए जाएंगे। टीके लगाने वाली टीम महिलाओं और ग्रामीणों को सर्दी, बीमारी से बचाव के उपाय भी बताएगी।
मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नौ बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जाते हैं। इसमें डिफ्थीरिया, बलगम, टिटनेस, पोलियो, तपेदिक, खसरा तथा हेपेटाइटिस-बी के साथ दिमागी बुखार की रोकथाम के लिए टीकाकरण कराया जा रहा है। पहला चरण अक्तूबर माह में समाप्त हो गया। अब मंगलवार से 17 नवंबर तक दूसरा चरण प्रारंभ किया गया है। जिसमें शहर और देहात में स्वास्थ्य विभाग की टीम अभियान चलाएगी। स्वास्थ्य विभाग के नौ ब्लॉकों में 20129 बच्चों और 4293 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए टीम ने मंगलवार से कार्यक्रम शुरू कर दिया। दूसरे चरण में टीकाकरण करने वाली टीम ग्रामीण महिलाओं, बच्चों को सर्दी में फैलने वाली बीमारियों के साथ उनसे बचाव के उपाय के बताएगी। मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण के जिला प्रभारी डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का द्वितीय चरण प्रारंभ हो गया है। टीकाकरण का विरोध करने वालों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।