{"_id":"59fe0bb84f1c1bb6678b9724","slug":"51509821368-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा फैलाया तो शिल्पा शेट्टी करेंगी इज्जत का %कचरा%","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा फैलाया तो शिल्पा शेट्टी करेंगी इज्जत का %कचरा%
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। घर खूबसूरत, सोसायटी बदसूरत, अब यह नहीं चलेगा। यह हम नहीं नगर पालिका का बैनर और स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर कह रही हैं। शहर में कूड़ा-कचरा डस्टबिन में नहीं डाला तो अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कॉल करेंगी। शिल्पा का फोन आया तो आपकी इज्जत का कचरा होगा। वह स्वच्छता के लिए भी जागरुक करेंगी। इसके लिए पालिका ने मुख्य चौराहों के साथ वार्डों के रास्तों पर हॉर्डिंग लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।
केंद्र सरकार का स्वच्छ भारत, स्वास्थ्य भारत के लिए सफाई अभियान और शौचालय निर्माण कार्ययोजना युद्ध स्तर पर चल रही है। गांव-गलियों के साथ शहरी क्षेत्र को भी ओडीएफ कराने के लिए केंद्र, प्रदेश सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। नगरीय क्षेत्र में ओडीएफ की जिम्मेदारी पालिका परिषद के कंधों पर है। निकाय चुनाव से पहले शहर में सफाई जागरूकता के लिए पालिका ने चौराहों पर हाोर्डिंग-बैनर लगाने शुरू कर दिए हैं, जिसमें स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एंबेसडर सिने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को दर्शाया गया है। बैनर की थीम ..घर खूबसूरत और सोसायटी बदसूरत पर आधारित है। पालिका प्रशासन ने बैनर के माध्यम से लोगों को जागरुक कर कूड़े को डस्टबिन में डालने का आग्रह किया है। साथ ही कूड़ा-कचरा डस्टबिन में नहीं डालने वाले को शिल्पा शेट्टी कॉल करेंगी। यह इस प्रकार से संभव होगा कि नगर पालिका के कर्मचारी वार्ड, चौराहों पर निगाह रखेंगे। डस्टबिन में कूड़ा नहीं डालने वाले व्यक्ति का नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट करेंगे। कर्मचारी व्यक्ति द्वारा सड़क पर फेंके गए कचरे को डस्टबिन में डालेंगे। साथ ही संबंधित व्यक्ति का नंबर शिल्पा शेट्टी को भेजा जाएगा। उसके बाद शिल्पा शेट्टी फोन कर उस व्यक्ति को सफाई के लिए जागरुक करने और गंदगी फैलाने पर नहीसत देंगी। पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस राठी ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख चौराहों, वार्डों के मुख्य रास्तों पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत बैनर लगाए जा रहे हैं। ताकि लोगों में स्वच्छता, स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता लाई जा सके। इसके लिए पालिका के ठेकेदार को निर्देशित किया गया है।
-