{"_id":"59f8cb2a4f1c1bec538ba547","slug":"51509477162-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल की जयंती मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल की जयंती मनाई
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर पटेल चौक पर स्थित पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर सत्येंद्र आर्य ने कहा कि किसानों के आंदोलन का कुशल नेतृत्व करने पर महात्मा गांधी ने पटेल को सरदार की उपाधि दी थी। नरेंद्र सिंह गहलौत ने पटेल को महान राष्ट्रभक्त एवं किसानों का हितैषी बताया। मास्टर जयपाल सिंह मावी ने बताया कि कोर्ट में वादी की वकालत करते हुए उन्हें अपनी पत्नी के मरने का तार मिला, परंतु अदालत की पूरी कार्रवाई के बाद पटेल ने घटना की जानकारी लोगों को दी थी। मौके पर सत्यकुमार राजकुमार तेवतिया, धनेश जैन, प्रवीर आर्य, प्रणव आर्य, हरिओम टंडन, सुशील आर्य, अनिल, जिनीश राय, महाराज सिंह आदि शामिल रहे। उधर, आर्य समाज शिवपुरी में आयोजित पटेल की जयंती पर पटेल मंच के संरक्षक सत्येंद्र आर्य ने कहा कि पटेल के पिता झबेर भाई पटेल ने भी रानी लक्ष्मीबाई की सेना में शामिल होकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। मौके पर मास्टर जसपाल सिंह, पवन कौशिक, जगदीश सिंह, ब्रजगोपाल, आर्य, राजपाल आर्य, अजेश गुप्ता, चरण सिंह आर्य, रणसिंह आर्य, ठाकुर रतनसिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता मोहनलाल गोयल ने की तथा संचालन सत्येंद्र आर्य ने किया।