{"_id":"59cfe3734f1c1b65548b5179","slug":"51506796403-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के दो अफसरों को बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग के दो अफसरों को बड़ी राहत
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की घोषणा से दो साल बढ़ी सेवाएं
मुजफ्फरनगर। केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों और मरीजों के बीच बिगड़ रहे अनुपात को संभालने के लिए नया फार्मूला निकाला है। पहले केंद्रीय सेवा में कार्यरत चिकित्सक 62 वर्ष की आयु में रिटायर होने थे, जो अब 65 वर्ष में रिटायर होंगे। ऐसा ही नियम राज्य सरकार ने भी लागू किया है। हालांकि राज्य चिकित्सकों के रिटायरमेंट में केंद्र से 3 वर्ष का अंतर है। राज्य स्तर पर चिकित्सक 62 वर्ष में रिटायर होंगे। राज्य सरकार के इस नियम में स्वास्थ्य विभाग में तैनात सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा और एसीएमओ डॉ. वीके ओझा आए हैं। यह दोनों अधिकारियों का मौजूद वर्ष के अंतिम माह में रिटायरमेंट होना था, जो नए नियमों के कारण दो वर्ष बढ़ गया है। अब दोनों अधिकारियों को वर्ष 2019 तक सेवा जीवनदान मिला है। सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने दो वर्ष का कार्यकाल बढ़ा दिया है। एसीएमओ डॉ. वीके ओझा भी इसी वर्ष रिटायर होने थे, अब वह दो वर्ष तक और स्वास्थ्य विभाग में सेवारत रहेगे।