फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एकजुट होने पर मिलेगी व्यापारियों को तरक्की

एकजुट होने पर मिलेगी व्यापारियों को तरक्की

Tue, 05 Sep 2017 01:11 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
एकजुट होने पर मिलेगी  व्यापारियों को तरक्की
एकजुट होने पर मिलेगी व्यापारियों को तरक्की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। व्यापारी नेताओं ने कहा कि एकजुुटता के बिना तरक्की संभव नहीं है। व्यापारियों को एकजुट होकर चलना होगा, तभी उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद की जा सकती है। इस मौके पर पांच प्रमुख व्यापारियों का सम्मान किया गया।

नईमंडी के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित व्यापारी दिवस में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सोमवार को व्यापारी दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री संजय मित्तल रहे। उन्होंने कहा कि संगठन के स्थापना दिवस को व्यापारी दिवस में मनाया जाता है। सब अन्य दिवसों की बात करते हैं, लेकिन तीन सितंबर को व्यापारी दिवस पर सब चुप हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में इसे दिवस घोषित किया जाए। व्यापारी अपनी समस्याओं का भी लेखाजोखा बनाए, ताकि समय आने पर सरकार, नेताओं के समक्ष अपनी बात रखी जा सके। इस दौरान पांच प्रमुख व्यापारी राजकुमार बक्शी, वेद प्रकाश गोयल, विपिन सिंघल, त्रिलोचंद सिंह गंभीर, ओमपाल शर्मा को सम्मानित किया गया। इस दौरान कपड़े पर जीएसटी लगाए जाने पर विरोध प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन अंशुमन अग्रवाल और डॉ पुनीत सिंघल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान महेश चौहान, गौरव जैन, जयपाल शर्मा, नीरज बंसल, राकेश ढींगरा, प्रमोद त्यागी, राजेंद्र सिंघल, अनुराग सिंघल, अमित बेदी, यासीन, मुदित जैन, सुशील सिंघल, देवराज अरोरा, आलोक गर्ग, मनोज कुमार, विनय शर्मा, राधेश्याम आहुजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed