{"_id":"5994a3be4f1c1bb4328b4651","slug":"51502913470-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव ने विकास कार्यों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव ने विकास कार्यों की समीक्षा की
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव ने विकास कार्यों की समीक्षा की
मोरना। परिवहन विभाग की प्रमुख सचिव अनुराधा शुक्ला ने शुक्रताल में विकास कार्यों की समीक्षा की। विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने की हिदायत भी दी। वहीं, चिकित्सा, शिक्षा, महिलाओं के उत्थान के कार्यक्रमों में लापरवाही को लेकर नाराजगी भी जताई।
तीर्थनगरी शुक्रताल स्थित नगर पंचायत अतिथि गृह पहुंची परिवहन विभाग की प्रमुख सचिव अनुराधा शुक्ला ने सर्वप्रथम शुक्रताल में जारी विकास कार्यों सहित सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की। शुक्रताल 3777 की आबादी वाला गांव है, जिसमें 724 परिवार निवास करते हैं। गांव में प्राइमरी पाठशाला है, जिसमें 63 बच्चों का पंजीकरण है। शुक्रताल के मुख्य मार्गों की स्थिति, पौधरोपण, शौचालयों का निर्माण, खाद्य आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, पथप्रकाश तथा मार्गों की साफ सफाई सहित अन्य कार्यों की गहनता के साथ समीक्षा की गई। बैठक के दौरान विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर विद्युत निगम के आला अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सुचारु रूप से व्यवस्था बनाने के आदेश दिए। विद्युत निगम के एक्सईएन ने बताया कि शुक्रताल में बड़े बिजलीघर को लेकर वन विभाग व लोनिवि की एनओसी की प्रतीक्षा है।
बैठक के बाद सवालों के जवाब देते हुए बताया कि शुक्रताल के विकास को लेकर विभाग के संबंधित अधिकारियों को लेकर योजनाओं के द्वारा शुक्रताल का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। डीएम गौरी शंकर प्रियदर्शी ने बताया कि शुक्रताल के लिए नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है। जिला पंचायत अधिकारी नूतन शर्मा, एसडीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, एसपी देहात अजय सहदेव, जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश यादव, एआर प्रदीप कुमार, लोनिवि के एससी जैन, चेयरमैन विनोद शर्मा, प्रधान सुशील शर्मा आदि उपस्थित रहे।