{"_id":"598cb3634f1c1b89478b4597","slug":"51502393187-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों वृद्ध महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों वृद्ध महिला की मौत
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत
बुढ़ाना। लुहसाना गांव में वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव गांव के एक स्कूल के पास खेत में पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहसाना में महिला बाला देवी (70) के पति दयाचंद की मौत हो चुकी है। बाला देवी के बच्चे बाहर रहते हैं। बाला देवी अपने घर पर अकेली रहती थी। बुधवार को देर रात बुजुर्ग महिला बाला देवी का शव गांव के बाहर एक निजी स्कूल के पास खेत में पड़ा मिला। घटना की सूचना मृतका के देवर रामभूल ने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि महिला के शरीर पर कोई निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वृद्धा के मौत के कारणों का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नही दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।