{"_id":"598cb09e4f1c1b8d418b45ab","slug":"51502392478-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा विद्युत कर्मचारी हड़ताल पर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा विद्युत कर्मचारी हड़ताल पर रहे
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदा विद्युत कर्मचारी हड़ताल पर रहे
मीरापुर। विद्युत विभाग में संविदा पर काम कर रहे कर्मचारी वेतन नहीं मिलने के कारण हड़ताल पर रहे। अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर कर्मचारी शाम को काम पर लौट आए।
मीरापुर बिजलीघर पर बुधसिंह, मोहित कुमार, महेंद्र सिंह, सरवेज आलम, नाजिम, पंकज सैनी, मोनू, सोनू, अमित, वजीर, प्रमोद समेत 11 कर्मचारी संविदा पर काम कर करते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि चार महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है। बृहस्पतिवार को वेतन की मांग को लेकर सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए और बिजलीघर का ताला बंद कर धरने पर बैठ गए। अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को मुजफ्फरनगर बुलवाकर बात की। बताया गया कि अधिशासी अभियंता ने जल्द ही वेतन दिलाने का भरोसा दिया तो सभी कर्मचारी काम पर लौट गए।