{"_id":"59764b814f1c1b9c328b4764","slug":"51500924801-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौगामा नहर टूटने से फसले हुई जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौगामा नहर टूटने से फसले हुई जलमग्न
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौगामा नहर टूटने से फसलें हुई जलमग्न
बुढ़ाना। गांव कुरालसी और बहलोलपुर मार्ग पर चौगामा नहर टूटने के कारण कई किसानों की फसलें जलमग्न हो गई। जलभराव के कारण किसानों की हरे चारे की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। विभाग व अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी टूटी हुई नहर की पटरी ठीक नहीं कराई गई।
तहसील क्षेत्र के गांव कुरालसी व बहलोलपुर के बीच खेतों की सिंचाई के लिए चौगामा नहर निकली हुई है। इस नहर में केवल बरसात के दिनों में पानी आता है। नहर खरपतवार से पूरी तरह अवरुद्ध हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि 10 दिन पहले नहर में अधिक पानी आने के कारण बहलोलपुर मार्ग पर पुल के पास नहर की पटरी टूट गई। नहर की पटरी टूटने के कारण किसानों की सैंकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। नहर टूटने के बारे में ग्रामीणों ने नहर विभाग के अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि नहर टूटने के 10 दिन बाद भी किसी ने टूटी हुई नहर ठीक नहीं कराई। कुरालसी के किसान सोनू, नेत्रपाल, रामगोपाल, किरणपाल, रोबिन और मास्टर रमेश की नलकूप के सबमर्सिबल पंप में भी पानी भर गया है। इन किसानों के नलकूप पूरी तरह बर्बाद होने के आसार बन गए हैं।