{"_id":"59764b764f1c1b833f8b468b","slug":"51500924790-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और ट्रैक्टर की टक्कर में 6 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और ट्रैक्टर की टक्कर में 6 घायल
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार और ट्रैक्टर की टक्कर में छह घायल
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुरा महादेव से जल चढ़ाकर लौट रहे परिवार की कार में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लग जाने से छह लोग घायल हो गए, जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से उपचार कराने के बाद घायल लोग अपने घर लौट गए।
उत्तराखंड के ग्राम फेरपुरा लक्सर निवासी नवनीत चौहान सोमवार को पुरा महादेव से जल चढ़ाकर अपनी कार से अपने परिवार के साथ अपने घर लौट रहा था। रास्ते में ग्राम हरिनगर के निकट सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी कार में टक्कर मार दी, जिसमें कार चालक संजय सैनी सहित कार में सवार नवनीत चौहान, नीरज चौहान, तनु चौहान, संतोष देवी, शिवम चौहान समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर घायलों के परिजन भी पहुंच गए और उपचार कराने के बाद उन्हें अपने साथ ले गए। दुर्घटना के बाद चालक स्वयं ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर थाने पहुंच गया।