फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   न्याय के लिए दर-दर भटक रही विवाहिता

न्याय के लिए दर-दर भटक रही विवाहिता

Fri, 30 Jun 2017 12:51 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
न्याय के लिए दर-दर भटक रही विवाहिता
पति और प्रेमी दोनों ने ठुकराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रेमी के चक्कर में चंडीगढ़ से पति और बच्चों को छोड़कर शहर में आई प्रेमिका को प्रेमी ने ठुकरा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी को परिजनों सहित बुलवाया। दोनों पक्षों में फैसला होने के बाद प्रेमी का पिता प्रेमिका को चंडीगढ़ पति के पास भिजवा दिया। पति ने भी उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। फिलहाल पीड़िता दर-दर की ठोकरें खा रही है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक चंडीगढ़ स्थित गेस्ट हाउस में नौकरी करता था। वहां उसका चौकीदार के यहां आना-जाना हो गया। इसी बीच युवक और चौकीदार की पत्नी के बीच संबंध बन गए। महिला के पति से पहले ही दो बच्चे हैं। इसी बीच प्रेमी बहाने से शहर वापस आ गया। प्रेमिका ने फोन किया तो संबंध तोड़ने की बातें कहने लगा। चार दिन पूर्व प्रेमिका पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी से मिलने शहर आ गई। प्रेमी ने मिलने से इंकार कर दिया तो पीड़िता ने सिविल लाइन पुलिस से मामले की शिकायत कर प्रेमी पर उत्पीड़ऩ का आरोप लगा दिया। प्रभारी निरीक्षक जीसी शर्मा ने प्रेमी और उसके पिता को बुलवाकर पीड़िता की बात कराई। समझाने पर महिला प्रेमी को छोड़ पति के पास जाने को तैयार हो गई। प्रेमी का पिता महिला को लेकर चंडीगढ़ पहुंचा और उसे पति के हवाले कर दिया। नाराज पति ने पत्नी को साथ रखने से इंकार से मना कर दिया। प्रेमी का पिता वापस लौट आया तो पति ने महिला को घर से निकाल दिया। पति और प्रेमी दोनों से ठुकराए जाने के बाद महिला मंगलवार को फिर शहर पहुंची और प्रेमी से मिलने का प्रयास किया। प्रेमी ने साथ रखने से इंकार कर दिया। परेशान महिला शहर में दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हो गई है।
विज्ञापन

-घेराबंदी पर कार छोड़ भागे आरोपी
मुजफ्फरनगर। कार में बछड़े लादकर भाग रहे आरोपियों को लोगों ने पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया। भीड़ को चकमा देकर आरोपी कार छोड़कर मौके फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली के गांधी कालोनी में बुधवार देर रात करीब 11 बजे घर के पास से दो बछड़ों को कार में डालकर जाने लगे। इसी बीच किसी ने देखकर शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने आरोपियों को घेर लिया। घिरता देख आरोपी कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस कार की जांच में जुटी है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed