{"_id":"59496ce94f1c1b1c7b8b4578","slug":"51497984233-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से युवक की मौत
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट लगने से युवक की मौत
पुरकाजी। हरिनगर गांव में टेलीविजन देखने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बची। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के गांव हरिनगर निवासी जयपाल का 35 वर्षीय पुत्र अरविंद मंगलवार शाम को घर में बैठा टेलीविजन देख रहा था। टेलीविजन तक बिजली की डोरी जा रही थी। इसी दौरान उसकी पत्नी डोरी से उलझ गई तो उसे करंट का झटका लगा। पत्नी को बचाने के प्रयास में अरविंद ने जब डोरी को पकड़ कर खींच कर हटाना चाहा, तो वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।