फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मंसूरपुर और स्टेडियम की टीमें फाइनल में पहुंची

मंसूरपुर और स्टेडियम की टीमें फाइनल में पहुंची

Thu, 15 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
मंसूरपुर और स्टेडियम  की टीमें फाइनल में पहुंची
मंसूरपुर और स्टेडियम की टीमें फाइनल में
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चले रहे निशांत अमित मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंसूरपुर और स्टेडियम की टीमें अपने सेमीफाइनल मैच जीत कर फाइनल में पहुंची। दोनों के बीच बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे मुकाबला होगा।

बुधवार को पहला सेमीफाइनल मैच स्टेडियम सीनियर और चरथावल की टीम के बीच हुआ। स्टेडियम की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 187 रन बनाए। शुभम ने 29 विनीत ने 44, विकास ने 48 और विकास चौहान ने 38 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए चरथावल की टीम मात्र 112 रन पर ही सिमट गई। चरथावल के लिए नदीम ने 23 और सलमान ने 30 रन बनाए। स्टेडियम के गेंदबाज शुभम ने 4 विकेट और गौरव ने 2 विकेट लिए। शुभम को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा सेमीफाइनल मैच स्टेडियम जूनियर और मंसूरपुर के बीच खेला गया। मंसूरपुर की टीम ने पहले खेलते हुए 120 रन बनाए। अली ने 45 और विशाल ने 29 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टेडियम जूनियर टीम मात्र 111 रन पर भी ढेर हो गई। हालांकि स्टेडियम के गेंदबाज नौशाद ने शानदार हैट्रिक बनाई। विजेता मंसूरपुर की टीम की ओर से नमन ने तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। अंपायर गजेंद्र, हरीश और स्कोरर तनवीर अली व विशाक रहे। नंदू, विकास, कार्तिक, विकल, ऋतिक, उत्कर्ष आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed