फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   51-foot goverment at Goshala

गोशाला में 51 फुट के गोवर्धन को देखने उमड़ी भीड़

Tue, 29 Oct 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
51-foot goverment at Goshala
नई मंडी में गोवर्धन की पूजा करते प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गोशाला में 51 फुट के गोवर्धन को देखने उमड़ी भीड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नईमंडी की गोशाला में गोवर्धन पर्व पर गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। 51 फुट के गोवर्धन यहां सभी के आकर्षण का केंद्र बने।
शहर की नईमंडी गोशाला में प्रतिवर्ष गोवर्धन पूजा का आयोजन होता है। नवीन मंडी द्वारा संचालित यह गोशाला अत्यंत प्राचीन है। गोशाला में कलाकारों ने 51 फुट के भव्य गोवर्धन बनाए। गोवर्धन की पूजा-अर्चना में प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल शामिल रहे। शहर से बड़ी संख्या में लोग गोवर्धन को देखने के लिए गोशाला पहुंचे। जनता की भीड़ को देखते हुए इस अवसर पर गोशाला के सामने का रास्ता बंद किया गया था। इस अवसर पर गोशाला के बाहर मेले का आयोजन रहा। बड़ी संख्या में शहर से महिलाएं और बच्चे गोशाला पहुंचे। सभी ने भव्य गोवर्धन के दर्शन करने के साथ सेल्फी भी ली। मोबाइल से गोवर्धन के फोटो खींचे और वीडियो भी बनाई। गोवर्धन को लेकर एक अलग ही क्रेज लोगों में नजर आया। कार्यक्रम में नवीन मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री श्याम सिंह सैनी, उद्यमी भीमसेन कंसल, अरुण खंडेलवाल, विपुल भटनागर, सुनील शर्मा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, विनय कुमार गोयल, हरिशंकर मूंधडा, अशोक कुमार, भूषण लाल, श्यामसुंदर, राजेश गोयल, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
गोवर्धन उठाए श्रीकृष्ण की झांकी ने मोहा
मुजफ्फरनगर। गोशाला में भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन पर्वत उठाए झांकी ने सभी का मन मोहा। श्रीकृष्ण के साथ इस झांकी में गोकुल वासी भी खड़े हैं। झांकी भव्य तरीके से बनाई गई जो सभी को आकर्षित कर रही थी। इसी के साथ क्षीर सागर में लेटे भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की झांकी भी सभी के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण लीला का हुआ मंचन
मुजफ्फरनगर। गोशाला में गोवर्धन पर्व पर श्रीकृष्ण लीला का मंचन भी हुआ। बृज से आए कलाकारों ने भव्य रासलीला दिखाई। श्रीकृष्ण के विभिन्न रूप जहां मन को मोह रहे थे, वहीं राधा-कृष्ण की ेनृत्य ने अमिट छाप छोड़ी। लोग यहां रासलीला का आनंद भी लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed