फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   50 rooms have been demolished so far in the shout

अब तक चिल्लागाह में 50 कमरे ढहाए गए

Thu, 19 Nov 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
50 rooms have been demolished so far in the shout
चिल्लाहगाह को ध्वस्त करती जेसीबी मशीन - फोटो : KHATAULI
अब तक चिल्लागाह में 50 कमरे ढहाए गए
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोपा के गांव बिहारगढ़ में वन विभाग की करीब एक सौ बीघा जमीन पर बने पीर खुशहाल के चिल्लागाह में भवन को तोड़ने का कार्य पांचवें दिन भी जारी रहा। जेसीबी से आवासीय क्षेत्र की इमारतों के हिस्से को तोड़ा गया, जिसके चलते अब तक 50 कमरों को तोड़ा जा चुका है। इस दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी के साथ अधिकारी मौजूद रहे।

एसडीएम जानसठ अजय अंबष्ट, सीओ भोपा सोमेंद्र नेगी, वन क्षेत्राधिकारी सिंगराज सिंह पुंडीर, थानाध्यक्ष सूबे सिंह यादव, राजस्व निरीक्षक ऋषिपाल सिंह को पांचवें दिन बुधवार सुबह भोपा, ककरौली, जानसठ और मीरापुर थाने की फोर्स और पीएसी के साथ चार जेसीबी लेकर बिहारगढ़ चिल्लागाह में पहुंचे, जहां पर जेसीबी से खुशहालिया भवन के आवासीय क्षेत्र की इमारतों को तोड़ा गया। अधिकारियों के मुताबिक पांच दिन में अब तक मेहमान आवासीय क्षेत्र के 30 और 20 कमरे सेवकों, रसोई तथा शौचालय समेत 50 कमरों को तोड़ा जा चुका है। वही, चिल्लागाह के सज्जादा नसीन सूफी जव्वाद अहमद व ख्वाजा चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष पीर खुशहाल साहब की बेगम नाजिया आफरीदी ने आवासीय महल को भी खाली करना शुरू कर दिया है। उन्होंने मिनी ट्रक मंगवाकर उसमें अपना सामान भरकर बाहर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed