फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   50 ration shops allotted to self-help groups

Muzaffarnagar News: स्वयं सहायता समूहों को राशन की 50 दुकान आवंटित

Sat, 27 Jan 2024 07:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
50 ration shops allotted to self-help groups
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। विकास भवन में जनपद स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक हुई, जिसमें डीएसओ ने बताया कि जिले के 50 स्वयं सहायता समूहों को राशन की दुकान आवंटित की गई हैं।


जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने सतर्कता समिति को बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 79.56, शहरी क्षेत्र में 64.43 प्रतिशत आबादी को खाद्यान्न देते हुए समय-समय पर राशन कार्डों का सत्यापन कराया जाता है। अपात्रों को निकालकर निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पात्र परिवारों को सम्मिलित करने की कार्यवाही की जाती है। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को दो किग्रा गेहूं व तीन किलो चावल प्रति यूनिट, अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 किलो गेहूं, 21 किलो चावल प्रति कार्ड नि:शुल्क वितरण कराया जा रहा है। स्वयं सहायता समूह के अन्तर्गत 50 उचित दर दुकानें आवंटित हुई है। जनपद की कुल 844 दुकानों में से 275 उचित दर की दुकानें महिलाओं को आवंटित हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत 2532 पात्र परिवारों को मौके पर राशन कार्ड निर्गत कराए गए। उज्ज्वला योजना से 11744 परिवारों को लाभान्वित कराया गया। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र तक राशन पहुंचाना चाहिए। उन्होंने शहरी क्षेत्र में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से सहयोग की अपेक्षा की। समिति के सदस्य होतीलाल शर्मा, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, सदस्य राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। डीएसओ ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वेईंग मशीन (ई-कांटा) लिंक ई-पॉस मशीन माह फरवरी, 2024 में प्राप्त हो जाएगी। मार्च, 2024 में इसी के माध्यम से राशन वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed