फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   47 infected including former MP Harendra Malik

पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक कोरोना पॉजिटिव

Tue, 24 Nov 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
47 infected including former MP Harendra Malik
पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक सहित 47 संक्रमित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के मामले कम नहीं हो रहे है। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जितने मरीज ठीक हो रहे हैं, उससे कही ज्यादा केस बढ़ रहे हैं। शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को 47 लोग कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 40 मरीज ठीक हुए। शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 37 मरीज मिले हैं, जबकि देहात में दस केस सामने आए। बाजारों में बढ़ती भीड़ के कारण भी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं।
पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र मलिक भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। उन्हें कई दिनों से बुखार था। सोमवार को कोरोना की जांच कराई तो वो पॉजिटिव पाए गए। उन्हें फिलहाल होमआइसोलेट किया गया है। हरेंद्र मलिक ने बताया कि वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जो लोग कुछ दिन पहले उनके संपर्क में आए थे, उन्हें अपनी जांच कराने को कहा है। मलिक ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली में एक अस्पताल में भर्ती होंगे।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा के अनुसार सोमवार को 1914 सैँपलों की जांच आई और रैपिड एंटीजन टेस्ट भी कराए गए। इनमें 47 मरीज कोरोना के संक्रमित पाए गए, जिनमें से 37 लोग शहरी क्षेत्र के निवासी हैं। शाहपुर में एक, मोरना में एक, खतौली में तीन, जानसठ में एक, चरथावल में एक, बुढ़ाना में तीन मरीज मिले हैं। शहर में गांधीनगर में पांच, तिगरी, खामपुर, नंगला, अलमासपुर, आदर्श कॉलोनी में दो, रेशू विहार में दो, खटीकान, वसुंधरा, ब्रहमपुरी, सिविल लाइन, प्रेमपुरी, जैन मिलन में दो, सिविल लाइन उत्तरी, भरतिया कालोनी, नजर कालोनी, पीएनबी नई मंडी के दो कर्मचारी, रामपुरी, शिवपुरी, आर्यपुरी, नई मंडी, कृष्णापुरी, पटेलनगर, आत्मकुंज कॉलोनी में दो, गांधी कॉलोनी आदि इलाकों में कोरोना के मरीज मिले हैं। जिले में अब तक 6631 मरीज कोरोना के मिल चुके हैं, जिनमें से 6187 ठीक हुए है, जबकि अभी भी 357 मरीज एक्टिव है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed