फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   450 rupees quintal sought sugarcane price

प्रदेश सरकार ने किसान को छला

Mon, 09 Dec 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
450 rupees quintal sought sugarcane price
खतौली में आवास विकास कालोनी में आयोजित भाकियू की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
प्रदेश सरकार ने किसान को छला
विज्ञापन

खतौली। भाकियू की बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कि अगर गन्ने का भाव 450 रुपये क्विंटल घोषित नहीं किया गया तो, संगठन के आह्वान पर 11 दिसंबर को चक्का जाम किया जाएगा।

सोमवार को भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में तहसील अध्यक्ष भारतवीर आर्य ने कहा कि शुगर मिल 35-40 दिनों से चल रहे हैं। प्रदेश सरकार ने गन्ने का पुराना रेट घोषित करके छलने का काम किया है। इससे किसान अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। सरकार को इस पर पुन: विचार करना चाहिए। राजकुमार ने कहा कि सरकार को किसानों के गन्ने को पत्ती सहित खरीद करें, जिससे पत्ती और पराली फूंकने की समस्या अपने आप ही हल हो जाएगी तथा प्रदूषण से निजात मिलेगी। अध्यक्षता करते हुए विक्रम सिंह ने कहा कि गन्ने का भाव 450 क्विंटल घोषित नहीं हुआ तो संगठन के आह्वान पर 11 दिसंबर को चक्का जाम किया जाएगा। बैठक में जिला महासचिव रोशन पंडित, राकेश चौधरी, असद खान, रोजी, अब्दुल्ला, मनोज, वकील पठान, दिनेश कुमार, अंकुर मुखिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed