फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   45 corona infected patients found today in the district

जिले में आज मिले 45 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज

Wed, 30 Sep 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
45 corona infected patients found today in the district
जिले में आज मिले 45 कोरोना संक्रमित मरीज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना संक्रमण के मामलों में बुधवार को कमी देखने को मिली। बुधवार को आई दो हजार से अधिक सैंपल की जांच रिपोर्ट में 45 नए मरीज सामने आए। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 87 रही, जबकि एक्टिव केस की संख्या भी घटकर 904 रह गई है।

सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि जनपद में बुधवार को कुल 2017 जांच सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से 45 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें कवाल स्थित अस्थायी जेल के भी तीन बंदी शामिल हैं। वहीं, छह मरीज देहात क्षेत्र और 36 शहर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों से हैं। इन मरीजों में से कुछ को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि कुछ को बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगभग दोगुनी यानि 87 रही है, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या में घटकर 904 ही रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed