{"_id":"5e6e7a838ebc3ea8283dfba8","slug":"4452-patients-received-treatment-in-health-fairs-muzaffarnagar-news-mrt473777643","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेलों में 4452 मरीजों को मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेलों में 4452 मरीजों को मिला उपचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोग्य मेलों में 4452 मरीजों को मिला उपचार
मुजफ्फरनगर। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 4452 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उनका उपचार किया गया। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहे। मेलों में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले स्वास्थ्य मेलों में लोगों को उनके घरों में पास ही उपचार मिल रहा है। रविवार को 43 स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। इनमें 1710 पुरुष, 1836 महिलाएं तथा 906 बच्चों का उपचार किया गया। इनमें श्वसन के 622, लिवर के 142, मधुमेह के 161, पेट रोग के 369 तथा चर्म रोग के 1065 मरीजों का उपचार हुआ। आयुष्मान भारत योजना के तहत 46 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
मेले में लगाई पोषण प्रदर्शनी
मुजफ्फरनगर। रविवार को सरवट सीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के साथ ही बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा पोषण पखवाड़े का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम सेल्वा कुमारी जे ने किया। मेले में पोषण प्रदर्शनी लगाई गई तथा कुपोषण को दूर करने के लिए जागरूक किया गया। बाल विकास योजना की सुपरवाइजर हसीबा बानो ने बताया कि पोषण पखवाड़े के तहत गर्भवती, धात्री, किशोरी व बच्चों के लिए पोषण आहार संबंधित जानकारी दी गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. रमन कुमार ने बताया कि आरोग्य मेला में 150 लोगों का इलाज किया गया। वार्ड सभासद आबिद अली, स्टाफ में प्रमिला, गीता, अश्वनी, तरुण आदि का सहयोग रहा।