{"_id":"604fa7628ebc3ece7a78306e","slug":"4295-people-were-vaccinated-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt530115164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 4295 लोगों को टीका लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 4295 लोगों को टीका लगा
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में टीका लगवाते पूर्व सांसद अमीर आलम व पूर्व विधायक नवाजिश आलम।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 4295 लोगों को टीका लगा
मुजफ्फरनगर। जनपद में सोमवार को विभिन्न स्थानों पर हुए टीकाकरण में 4295 लोगों को टीका लगाया गया। सबसे अधिक बुजुर्गों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई। पूर्व सांसद अमीर आलम खां, पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने भी टीका लगवाया।
सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को जनपद में 4295 लोगों का कोरोना का टीकाकरण किया गया। जिनमें 60 वर्ष से अधिक आयु के 3145 लोगों को, 45 वर्ष से अधिक गंभीर बीमारी से ग्रस्त 76 लोगों को टीका लगाया गया। इसके साथ ही 67 अग्रिम पंक्ति के तथा 85 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का पहला टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि 365 अग्रिम पंक्ति के लोगों को तथा 557 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार यानि आज सभी ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित जिला चिकित्सालय एवं जिला महिला चिकित्सालय में 26 सत्रों में टीकाकरण किया जाएगा।
पीएचसी में शुरू किया टीकाकरण
मीरापुर। कोरोना के चलते पीएचसी में वैक्सीनेशन सोमवार से शुरू कर दिया गया है। जानसठ सीएचसी प्रभारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के साथ ही 45 वर्ष से 60 वर्ष तक के गंभीर रोगियों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए बूथ स्थापित किया गया है। सभी लोगों को आधार कार्ड व बीमारी से संबंधित कागजात लेकर ही पीएचसी आना होगा, जिसके बाद उन्हें कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले दिन दो सौ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।