फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   425 patients examined, increasing sugar and blood pressure

425 रोगियों की जांच, बढ़ रहा शुगर और ब्लड प्रेशर

Tue, 19 Apr 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
425 patients examined, increasing sugar and blood pressure
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी पर मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों की जांच की गई। कुल 425 लोगों द्वारा अपना पंजीकरण कराया था। जांच में शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीज ज्यादा मिले।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल द्वारा किया गया। मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच स्टाल लगाए गए। मेले में 112 लोगों की नेत्र जांच कर 25 लोगों को चश्मे दिए गए। संचारी रोग के अंतर्गत 20 मरीजों की मलेरिया की जांच की गई। मधुमेह के 77, बीपी के 26, इएनवी के 7, टीबी के 12, कुष्ठ रोग के 12 मरीजों की जांच कर दवाई वितरित की गई। 45 लाभार्थी परिवारों को परिवार नियोजन की सलाह दी गई। 65 लोगों के गोल्डन कार्ड और 135 लोगों की हेल्प आईडी बनाई गई। महिला स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण व खून आदि की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने निरीक्षण किया। खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार भाटी, रूप सिंह, संगीता व बीनू आदि ने छात्रों के अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

मेले में स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक मिनेश कुमार चावला, एसीएमओ डॉ दिव्या वर्मा, बीडीओ रंजीत सिंह आदि के अलावा जिला पंचायत सदस्य रजत चौधरी, भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर, राजू राठी, डा. ओपी गौतम, हरीराम सक्सेना, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।

पुरकाजी प्राथमिक स्वास्थय केंद्र पर मेले में लगा स्टाल पर उमडी भीड़।

पुरकाजी प्राथमिक स्वास्थय केंद्र पर मेले में लगा स्टाल पर उमडी भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed