फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   42 people died in the sterilization shooting incident today42 people died in the sterilization shooting incident today

Muzaffarnagar News: नसबंदी गोलीकांड में आज हुई थी 42 लोगों की मौत

Fri, 18 Oct 2024 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
42 people died in the sterilization shooting incident today42 people died in the sterilization shooting incident today
मुजफ्फरनगर। आपातकाल का एक काला अध्याय शहर के खालापार में आज के ही दिन लिखा गया था। नसबंदी अभियान का विरोध करने पर पुलिस ने आंदोलनकारी लोगों पर सीधी गोली चला दी थी, जिसमेंं पुलिस की गोली लगने से 42 लोगों की मौत हो गई थी। गोलीकांड में मारे गए लोगों की याद में खालापार में शहीद चौक की स्थापना की गई थी। घटना के 48 वर्ष बीतने के बावजूद आज तक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। तीन माह पहले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेता प्रतिपक्ष पर हमला बोलते हुए संसद में इस मुद्दे को उठाया है।
विज्ञापन


देश में 25 जून 1975 को तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी की संस्तुति पर राष्ट्रपति ने आपातकाल की घोषणा की थी। आपातकाल के दौरान देश एक ओर राजनैतिक संकट से जूझ रहा था, उधर, नसबंदी अभियान के विरोध में लोगों के दिलों में गुस्सा था। सरकारी विभागों ने सोल्जर्स बोर्ड और जिला अस्पताल में कैंप लगा रखे थे। बुजुर्ग और जवानों को जबरदस्ती पकड़कर नसबंदी के लिए कैंप में लाया जा रहा था। जिसके विरोध में 18 अक्तूबर 1976 को लोगों में आक्रोश फैल गया था। आक्रोशित लोगों ने शहर में हंगामा किया था। खालापार में उपद्रव दबाने के लिए पुलिस ने आंदोलकारियों पर सीधी फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन





शहर में तीन दिन तक लगाना पड़ा था कर्फ्यू
क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की गोली लगने से 42 लोग मारे गए थे। दर्जनों घायल हुए। हंगामा कर रहे सैकड़ों लोगों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया था। तीन दिन तक शहर में कर्फ्यू जारी रहा था। जिसके बाद शासन ने तत्कालीन डीएम का स्थानांतरण कर योगेन्द्र नारायण माथुर को जिले की कमान सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन





नसबंदी कांड ने बदल दी थी देश की सरकार

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मो. तारिक कुरैशी बताते हैं कि नसबंदी के विरोध में हुए गोलीकांड के बाद ही देश की सरकार बदल गई थी। 1976 में हुए लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट से सईद मुर्तजा विजयी हुए थे। आम चुनाव के बाद केंद्र में सरकार भी बदल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed