फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   42 cows found infected with lumpi, so far 1.38 lakh animals have been vaccinated

लंपी से संक्रमित मिली 42 गाय, अब तक 1.38 लाख पशुओं का टीकाकरण

Fri, 16 Sep 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
42 cows found infected with lumpi, so far 1.38 lakh animals have been vaccinated
मुजफ्फरनगर। टीकाकरण बढ़ने के साथ ही लंपी के मामलों में कमी आनी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को 42 पशु संक्रमित मिले, जबकि 3391 पशु बीमारी से ठीक हो गए हैं। अब तक 1,38,900 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। 18 गांव में पशुओं का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि बीमारी का फैलाव नियंत्रण में है। पशुपालकों को सिर्फ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। टीकाकरण अभियान का जिले में रोस्टर तय कर दिया गया है। प्रत्येक गांव में पहुंचकर पशु चिकित्सा विभाग की टीम टीकाकरण कर रही है। अगर किसी पशुपालक को कोई दिक्कत है, तो वह कंट्रोल रूम में अपनी समस्या नोट कर सकता है। यह एक संक्रामक बीमारी है। रोग का फैलाव पशुओं में मक्खी, चिचड़ी और मच्छरों के काटने से होता है।
विज्ञापन

यह लक्षण दिखें तो हो जाए सावधान
बीमारी से प्रभावित पशुओं को बुखार होना, पूरे शरीर में जगह-जगह नोड्यूल/गांठों का उभरा हुआ दिखाई देना है। हालांकि बीमारी से ग्रसित पशुओं में मृत्यु दर अनुमानित 1 से 5 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बरतें सावधानी
बीमारी की रोकथाम के लिए बीमारी से ग्रसित पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखें। पशुओं को मक्खी, चिचड़ी और मच्छरों के काटने से बचाए, पशुशाला की साफ-सफाई दैनिक रूप से करना तथा डिस्इंफेक्शन (जैसे-चूना आदि) को स्प्रे करें।

मनुष्यों की बीमारी नहीं है लंपी
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार का कहना है कि पशु की शरीर की चमड़ी पर पाई जाने वाली गांठे मनुष्यों में नहीं आती है। यह रोग पशुओं से मनुष्यों में नहीं फैलता है। यह मनुष्यों का रोग नही है।
इन नंबरों पर दें लंपी की जानकारी
बीमारी की सूचना उपलब्ध कराने के लिए कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम नं0-9897715888, 9897749888 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed