{"_id":"5c7ac438bdec220a742dc05d","slug":"41551549496-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू (तोमर) ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू (तोमर) ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू (तोमर) ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
खतौली। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार भगत सिंह को अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन सौंपा।
ब्लाक अध्यक्ष विशाल अहलावत के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। तहसील में कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना था कि क्षेत्र में आवारा पशुओं द्वारा किसानों की फसलों को बर्बाद किया जा रहा है। इस समाधान शीघ्र से किया जाए, जिससे किसानों की फसल को अधिक नुकसान न हो। गांव भैंसी माइनर में पानी न आने के कारण किसानों की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। माइनर में शीघ्र ही पानी छुड़वाया जाए। गांव भैंसी में बंदरों द्वारा आए दिन ग्रामीणों पर जानलेवा हमला करते हैं। इन बंदरों को पकड़वाने की व्यवस्था कराई जाए। इसके अलावा सड़कों की जर्जर हालत को शीघ्र सही कराया जाए, ताकि कोई जानलेवा हादसा न हो। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार भगत सिंह को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ही उनकी मांगों को पूरा कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में विनय अहलावत, सागर अहलावत, अर्जुन, मधुर, दीपक, मनोज, हर्ष, लोकेश, राजीव, प्रवेश, अदनान, सगीर, लियाकत, विजय, मुदस्सिर आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।