{"_id":"5c704701bdec220833204f5e","slug":"41550862081-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिमी प्रांत के प्रभारी विजय बहादुर पाठक शुक्रवार शाम मुजफ्फरनगर पहुंचे। सिंचाई विभाग के डाक बंगले में उनसे मिलने के लिए भाजपा नेताओं का तांता लगा रहा। पाठक ने जिले के भाजपाइयों से लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया। भाजपा विधायक उमेश मलिक, विजय कश्यप, विक्रम सैनी के अलावा पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, यशपाल बालियान आदि भाजपा नेताओं ने उनसे मुलाकात की। प्रदेश महामंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं से चर्चा की। आज भी ये शहर में रहेंगे तथा भाजपाइयों के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक करेंगे।
सुशील शर्मा का निधन
मुजफ्फरनगर। शिव मूर्ति संचालक मंडल के अध्यक्ष सुशील शर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया। शर्मा काफी समय से बीमार चल रहे थे। शाम को शहर के काली नदी स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। काफी संख्या में लोगों ने शव यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।