{"_id":"5c36413abdec22571463e44e","slug":"41547059514-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका सभासद से मांगी सवा लाख रुपये की रंगदारी, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका सभासद से मांगी सवा लाख रुपये की रंगदारी, तहरीर दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। वार्ड नंबर दो के पालिका सभासद नौशाद ने पुलिस को तहरीर देकर एक बदमाश पर कनपटी पर तमंचा सटाकर सवा लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का आरोप लगाया है।
वार्ड नंबर दो मोहल्ला रविदास निवासी नौशाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 सितंबर 2018 को कोहला बस्ती और गुज्जरवाड़ा निवासी दो लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। जिसमें उसने दोनों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है। लेकिन पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते वह उसे आए दिन जान से मारने की धमकी देते चले आ रहे हैं। नौशाद के मुताबिक वह उक्त लोगों के डर की वजह से हैदराबाद चला गया और 8 जनवरी को वापस आया। आरोप है कि बुधवार को वह घर के बाहर खड़ा था। तभी वहां पहुंचे एक व्यक्ति ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और गाली गलौज करते हुए उससे सवा लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी है। नौशाद ने जान माल को खतरा बताते हुए आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।