{"_id":"5c1fcc9ebdec22570e790061","slug":"41545587870-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदरों का हमला, बाइक सवार दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों का हमला, बाइक सवार दो घायल
विज्ञापन
बंदरों के हमले में बाइक सवार दो लोग घायल
खतौली। खतौली व जानसठ मार्ग पर बंदरों ने बाइक सवारों पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
खतौली व जानसठ मार्ग पर गांव खानजहांपुर के पास जंगलों में बंदरों का झुंड रहता है। बंदरों का झुंड जंगलों से निकलकर सड़क पर आ जाता है। रविवार की सुबह करीब 11 बजे भोपा के रहने वाले हरि सिंह पुत्र सतबीर और उसका साथी दीपक पुत्र बनारसी बाइक पर खतौली में किसी काम से आ रहे थे। इन बंदरों के झुंड ने बाइक सवार युवकों पर हमला कर दिया। बंदरों ने हमला करके दोनों युवकों को घायल कर दिय। इन युवकों ने बमुश्किल अपनी जा बचाई। क्षेत्र के सतबीर, आलोक, दीपचंद, महिपाल, सतीश, इदरीश, शमीम, आदिल आदि ने प्रशासन से इन बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।